09सीटीके46...बस स्टेड़ पर बैठक के दौरान मौजूद रोडवेज कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी
रोहतक। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ 10 अप्रैल को डिपो प्रबंधन के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगा। डिपो कर्मचारियों के तबादले, निलंबन व उत्पीड़न के चलते प्रबंधन के तानाशाही रवैये का विरोध करने का फैसला लिया गया। इस संबंध में कर्मचारियों ने मंगलवार को बैठक की।
कर्मचारियों का आरोप है कि हमारी मांग व समस्याओं का समाधान न करके प्रबंधन शोषण कर रहा है। कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए लगातार कर्मचारियों को निलंबित किया जा रहा है। कर्मचारियों के तबादले कराने के पत्र लिखे जा रहे है। इसीलिए संयुक्त कर्मचारी संघ प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिन का सांकेतिक धरना करेंगे। यूनियन डिपो प्रबंधन को मांग पत्र के जरिए मांगों व समस्याओं से अवगत करा चुकी है। इसके बावजूद समाधान न तलाश कर दबाव बनाया जा रहा है। इसलिए कर्मचारियों ने यह कदम उठाने का फैसला लिया है।