फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में 32 ने किया रक्तदान

Sat, 18 May 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके26... भारत विकास परिषद व लायंस क्लब की ओर से आयोजित ​शिविर में रक्तदान करते रक्तदाताओं
विज्ञापन
रोहतक। भारत विकास परिषद रतन शाखा एवं लायंस क्लब रोहतक की ओर से रक्तदान एवं मतदाता जागरूकता शिविर लगाया गया। इस मौके पर पीजीआई रक्तकोष व रेडक्रास के सहयोग से 32 लोगों ने रक्तदान किया। आंबेडकर चौक पर लगे इस शिविर में मुख्य अतिथि समाज सेवी नवीन जैन रहे। विशिष्ट अतिथि शमशेर प्रकाश गोयल, जेपी गौड़ व डॉ. सीएस नागर रहे। अध्यक्षता रतन शाखा के अध्यक्ष सतनाम सिंह भयाना ने की। आयोजक आत्मा राम भूटानी, कोषाध्यक्ष शुभम जैन, विजय गुप्ता, मदन गुप्ता, मनोज जैन रहे। सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई। रक्तदाताओं को बैज लगाकर व हेलमेट देकर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें