17सीटीके23... स्कूल मुखियाओं की बैठक में मतदान शपथ ग्रहण करते शिक्षक व अधिकारी। स्रोत: विभाग
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को स्कॉलर रोजरी स्कूल में विद्यालय मुखियाओं की बैठक हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा रिजल्ट व एनरोलमेंट ड्राइव रहा। डायट प्राचार्य मदीना वीरेंद्र मलिक के मार्गदर्शन में विद्यालय मुखियाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बैठक की अध्यक्षता की। मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
मलिक ने बोर्ड परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया। कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम के बारे में सभी अधिकारी और स्कूल मुखियाओं के साथ विश्लेषण किया गया। विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी व खंड संसाधन समन्वयक, जिले के सभी स्कूल मुखिया डायट फैकल्टी सतीश शर्मा, एपीसी मनोज, डीएमएस दीपक अरोड़ा, जेई सोनू कुमार उपस्थित रहे।