फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांधी कैंप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नजदीक बुधवार को शौचालय के निर्माण के साथ ही विरोध शुरू हो गया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने काम कर रहे मजदूर से कस्सी छीनकर फेंक दी। आरोप है कि शौचालय बनने से कई परिवार के सामने दुर्गंध की समस्या पैदा हो जाएगी। जिस जगह शौचालय बन रहा है वहां लगे हैंडपंप व नल से पीने का पानी भरा जाता है। इस पर क्षेत्रीय पार्षद का कहना है कि लोगों की मांग पर शौचालय बनवाया जा रहा है। एक-दो लोगों के विरोध करने काम बंद नहीं होगा। रही बात हैंडपंप और नल की तो उसे दूसरी जगह शिफ्ट करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय विद्यालय से सटी दीवार से गंदा नाला बह रहा है। पास में ही एक हैंडपंप और दो सरकारी नल लगे हुए हैं जिससे क्षेत्रीय लोग प्यास बुझाते हैं। नजदीक में गांधी कैंप की कपड़ा और अन्य मार्केट बनी हुई है जहां हजारों लोग हर रोज आते हैं। इन मार्केट में शौचालय नहीं होने की वजह से मार्केट आने वालों को काफी परेशानी होती है। बताते हैं कि लोगों के मांग पत्र देने पर क्षेत्रीय पार्षद राधेश्याम ढल ने 5.25 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव पास कराया जिससे दो यूरिनल और एक शौचालय बनाना है। बताते हैं कि पहले यह शौचालय विद्यालय के दूसरे छोर पर बनाना था, जहां लोगों के विरोध करने पर स्थान बदल दिया गया।
बुधवार की सुबह जैसे ही ठेकेदार के मजदूरों ने शौचालय बनाने के लिए खुदाई शुरू की, वैसे ही क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने विरोध शुरू कर दिया। एकत्रित महिला ने जब देखा कि विरोध के बाद भी काम बंद नहीं हो रहा है, तो उन्होंने मजदूर से कस्सी व अन्य सामान छीनकर सड़क पर फेंक दिया। इस बीच मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने लोगों से कहा कि यदि उन्हें विरोध करना है, तो वह नगर निगम में करें। विरोध करने वालों में राजरानी, कैलाश रानी, सोनिया, निर्मला, कांतारानी, मंजू रानी, गोपाल कृष्ण, इंद्रनाथ शर्मा, अशोक शर्मा, शिव कुमार, सनेश कुमार, राजू मखीजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद राधेश्याम ढल का कहना है कि आसपास के दुकानदारों और लोगों की मांग पर ही शौचालय बनवाया जा रहा है। इसका विरोध करने पर वाले दो-चार ही लोग हैं। इनके विरोध करने से काम नहीं बंद होगा और शौचालय वहीं पर बनेगा। रही बात हैंडपंप और दोनों नलों की तो उन्हें नजदीक में ही शिफ्ट करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें