फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
विज्ञापन


छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फोटो सहित एसएनजे एक : वैश्य महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरुकता अभियान चलाते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसमें छात्राओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल से डॉ. आशा व कुसुम ने एचआईवी एड्स के बारे में भी विस्तार से समझाया।
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में सोशल वर्कर मेनका ने छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की सलाह दी। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने सलाह दी कि जागरूक रहें और एचआईवी आदि संक्रमणों से बचें। वहीं जिला टीबी अधिकारी डॉ. इंदु ने एचआईवी और टीबी बीमारियों के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं ने एचआईवी व एड्स से संबंधित पोस्टर बनाए। इसमें श्वेता प्रथम, शिनू द्वितीय व अंजली तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय में एचआईवी, एड्स व टीबी के अलावा मेंटल हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर क्विज कॉन्टेस्ट भी हुआ। अंत में महाविद्यालय से जागरुकता रैली निकालते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. प्रतिभा गग, डॉ. अंजना बंसल, सुनैना गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें