फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले से वंचित छात्राओं की मांग को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले से वंचित छात्राओं की मांग को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिरसा। दूसरी मेरिट लिस्ट में दाखिले से वंचित रही छात्राओं के दाखिले की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने महिला विद्यालय से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद लघु सचिवालय में डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह को शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी सदस्यों गीत, मीनाक्षी, सपना, पूजा, अलका, सिमरन, सीनू, पूनम, भावना, दिव्या, ज्योति, पुनीत महेश्वरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुमित मेहता, प्रांत सह मंत्री रजत मंत्री व नगर मंत्री रोहित शर्मा ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में द्वितीय मेरिट लिस्ट लगने के बाद कई छात्राएं, जिनकी 60 से 80 प्रतिशत तक नंबर थे। वे छात्राएं दाखिला लेने से वंचित रह गई हैं। ज्ञापन में मांग रखी गई है कि वर्तमान में कॉलेज में लगभग 1000 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में 2000 से 3000 तक छात्राएं पढ़ सकती हैं। उनकी ये भी मांग है कि जल्द से जल्द सीटें बढ़ाई जाएं और अध्यापकों की संख्या को पूरा किया जाए। महाविद्यालय में नए विषय दिए जाएं। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज प्रशासन को कई बार अवगत करवाया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दाखिले का कोई हल नहीं निकलने पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्राओं ने एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम छात्राएं बाल भवन में एकत्रित हुई। इसके बाद वहां से जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करती हुई लघु सचिवालय पहुंची। यहां डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह को छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें