फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जनों को 15 मिनट में बतानी होगी अपने जिले की उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्जनों को 15 मिनट में बतानी होगी अपने जिले की उपलब्धि
विज्ञापन

संजय कुमार
रोहतक। प्रदेश भर के सिविल सर्जनों को डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ सर्विस हरियाणा के समक्ष 15 मिनट में अपने जिले में विभाग संबंधी उपलब्धि को बताना होगा। इसमें अधिकारियों को बताना होगा कि वह हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को कैसे अमल में ला रहे हैं। इसके लिए सभी को अपने जिले में किए गए कार्यों को पेश करने के लिए स्लाइड का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के डीजी ने निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश के सभी सिविल सर्जन हरियाणा सरकार की योजनाओं पर क्या कर रहे हैं, इसकी प्रेजेंटेशन लेकर वह 12 जून को सुबह नौ बजे रेड बिशप टूरिस्ट कांप्लेक्स सेक्टर दो पंचकूला में पहुंचे। इसमें सभी को अपने-अपने जिलों में संचालित हो रही सरकारी योजनाओं से संबंधित 15-15 मिनट की स्लाइड प्रस्तुत करनी होंगी। इसमें उन्हें पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होगा कि उन्हें इस योजना को कितना कामयाब बनाया है। अधिकारी ने स्पष्ट हिदायत दी है कि इस दिन किसी भी अधिकारी को अवकाश लेने की अनुमति नहीं होगी। माना जा रहा है कि भाजपा सरकार चुनावी वर्ष में अपनी उपलब्धियों को गिनवाने के लिए डॉटा एकत्रित कर रही है। उम्मीद है कि जो जिला सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अटक रहा है तो उसकी क्लास भी लगना तय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें