फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में एन्हांसमेंट के विरोध में रोहतक-झज्जर के सेक्टर वासियों अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में एन्हांसमेंट के विरोध में रोहतक-झज्जर के सेक्टर वासियों अनशन
विज्ञापन

- सभी जिलों के सेक्टर वासी 11 जून को पंचकूला में हुडा के मुख्य प्रबंधक के कार्यालय पर दिया जाएगा धरना
- पानीपत में चल रहा है ऑल इंडिया हरियाणा आरडब्लयूए का प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एन्हांसमेंट के विरोध में ऑल हरियाणा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन चल रहा है। 11वें दिन मंगलवार को रोहतक और झज्जर के सेक्टर वासी पानीपत सेक्टर-18 स्थित हुडा कार्यालय पर क्रमिक अनशन पर बैठे। रोहतक और झज्जर से 20 सेक्टर वासी अनशन स्थल पर पहुंचे। इनमें से कपूर सिंह ढाका, डॉ. मेहताब सिंह, रमेश खासा, तारा चंद ने रोहतक और प्रो. आनंद सिंह कादियान झज्जर के सेक्टर वासियों की ओर से अनशन पर बैठे। इसके बाद भी मांग नहीं मानने पर 20 जून को जींद में रैली करने का निर्णय लिया गया।
मंगलवार को धरने की अध्यक्षता डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा और संचालन पानीपत सेक्टरों के संयोजक बलजीत सिंह ने किया। एसोसिएशन के जिला संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने अगर सेक्टर वासियों की इस समस्या का समाधान नहीं किया तो शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय बैठक में आगामी रणनीति बनाई जाएगी। भीम राणा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के 48 सेक्टरों पर करीब 21 हजार करोड़ रुपये एन्हांसमेंट का भार सरकार व हुडा विभाग ने सेक्टर वासियों पर डाला दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार एन्हांसमेंट को पूरी तरह खत्म नहीं करती तब तक पानीपत में अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। रोहतक सेक्टर-1 के प्रधान कदम सिंह अलहावत ने कहा कि सरकार की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम सेक्टर वासियों के साथ महज धोखा है। पहले सरकार सभी सेक्टरों के एन्हांसमेंट की दोबारा गणना करे। आखिर एन्हांसमेंट की गलत गणना पर सरकार 40 फीसदी की छूट देने की बात कैसे कर सकती है, जबकि सही गणना पर एन्हांसमेंट की रकम कहीं अधिक कम हो जाएगी। 11 जून को पंचकूला में हुडा के मुख्य प्रबंधक का कार्यालय घेरा जाएगा और हल नहीं निकलने पर जींद में रैली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन दिनों पर यहां के सेक्टर वासी क्रमिक अनशन पर बैठेंगे
क्रमिक अनशन में 7 जून को बहादुरगढ़, 8 जून को कैथल, 9 जून को भिवानी, 10 जून को सिरसा व पंचकूला, 11 जून को पानीपत, 12 जून को हिसार व फतेहबाद, 13 जून को जींद, 14 जून को रेवाड़ी, 15 जून को गुरुग्राम व फरीदाबाद के सेक्टर वासी बैठेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें