फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में 109 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आया तूफान, अगले 48 घंटे में फिर होगी बारिश
विज्ञापन

- मंगलवार की रात 45 मिलीमीटर हुई बारिश, मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में तूफान की जारी की चेतावनी
- बारिश होने की वजह से न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मंगलवार की रात आए 109 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफान आया। दिल्ली-एनसीआर में भी तूफान यही रफ्तार रही। इतना ही नहीं अगले 48 घंटे के दौरान फिर से गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। जिसे लेकर भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अगले 72 घंटे के दौरान तूफान की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।
मौसम विभाग चंडीगढ़ की ओर बताया गया कि करीब 45 मिलीमीटर बारिश रोहतक में हुई। जिसकी वजह तापमान में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान रोहतक समेत राज्य में हल्की बारिश के साथ ही गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले 72 घंटे के दौरान तूफान आने और धूल भरी हवाएं उड़ने की संभावना है। मंगलवार की रात बारिश के दौरान ओले भी गिरे।
विज्ञापन


बॉक्स: आपदा प्रबंधन अधिकारी बोले, प्रशासन है तैयार, सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर
जिला राजस्व एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि तूफान को लेकर प्रशासन पहले ही अलर्ट है। सभी अधिकारियों, अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कंट्रोल रूम नंबर जारी कर दिया गया है, इसके साथ ही डीसी कार्यालय के नंबर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


- मदीना गांव में ओले गिरने से सब्जी की फसल को नुकसान
मदीना गांव में मंगलवार की रात तूफान और बारिश के दौरान ओले गिरने से सब्जी की फसल का नुकसान हुआ। करीब 30 एकड़ खेत में उगाई गई टमाटर, खीरे, ककड़ी, घिया आदि की फसल खराब हो गई। यह फसल किसान राम निवास, नरेश, सुरेश, कुलदीप समेत अन्य किसानों की रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें