फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरावर को पीछे नहीं रहने दूंगा : ग्रोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहरावर को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दूंगा : ग्रोवर
विज्ञापन

करोड़ों रुपये खर्च कर सीवरेज व पानी की लाइन कराएंगे चालू
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि विकास के मामले में गांव पहरावर को पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। करोड़ों रुपये खर्च कर गांव में सीवरेज व पानी की लाइन को चालू कराया जाएगा। वे रविवार को गांव में दादी सती युवा संगठन द्वारा भगवान परशुराम जयंती के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
ग्रोवर ने कहा कि गांव के युवाओं को खेल की संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्टेडियम में खेल के समान के साथ-साथ मैट की भी व्यवस्था की जायेगी ताकि युवा अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने जय दादी सती युवा संगठन को 51 हजार रुपये की राशि देने की भी घोषणा की और कहा कि संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि रक्त बनाने की कोई फैक्ट्री नहीं होती, बल्कि स्वस्थ ईंसान रक्तदान करके किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ऋषिप्रकाश, राजेश टीनू, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव देवेंद्र चहल, जयभगवान, सतीश पहरावर, जगदीश शर्मा, श्रीनिवास, पंडित रामकिशन, मास्टर शिव कुमार, डॉ. कपिल कौशिक, जेई श्रीभगवान, मुकेश नंबरदार, राजकुमार शर्मा, फूलकुवार, दयाकिशन व जय दादी सती युवा संगठन पहरावर के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रहबारी धर्मशाला की रखी आधारशिला
रविवार को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने इससे पहले गौड़ कॉलेज के समीप रहबारी धर्मशाला की आधारशिला रखी और पुरानी अनाज मंडी, शिव मंदिर गांधी कैंप व निरंकारी भवन में भी जन सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब भी घोटाले की बात आती है अथवा गरीबों के हकों को लूटने की चर्चा चलती है तो स्वयं ही स्पष्ट हो जाता है कि ये सब कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ होगा। उन्होंने कहा कि विकास की गति के मामले में भाजपा की राज्य सरकार ने पिछली सभी सरकारों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने राजनीति में परिवारवाद व भ्रष्टाचार की बीमारी का भी अंत किया है। ग्रोवर ने रहबारी धर्मशाला के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें