फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में स्ट्राबेरी, मजा आ गया..

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर : वीएस 5
विज्ञापन


दूध में स्ट्राबेरी, मजा आ गया..
- सरकारी स्कूलों में मिलने लगा फ्लेवर्ड मिल्क, बच्चों को भाया दूध का स्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
दूध में स्ट्राबेरी, वाह! मजा आ गया... स्कूल में पहली बार फ्लवेर्ड दूध पीने के बाद बच्चों के मुंह से कुछ यही निकला। नए शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में बच्चों को फ्लेवर्ड मिल्क देना शुरू हो गया है। बर्तनों की खरीद के चलते यह महत्वाकांक्षी योजना अटकी हुई थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद स्कूलों में बर्तन खरीदे गए। मिड डे मील के तहत शुरू हुई इस योजना से बच्चों पोषण मिलेगा।
बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर ने बच्चों को दूध पिलाया गया। प्राचार्य पुष्पलता ने बताया कि दूध के पैकेट स्कूल में आ चुके थे। बर्तन खरीद लिए गए हैं। इसमें दूध तैयार करने के लिए पतीले, बच्चों के लिए ग्लास व अन्य सामान शामिल है। फ्लेवर्ड मिल्क का बच्चों ने पूरा लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी बच्चों को फ्लेवर्ड दूध दिया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा ने बताया कि स्कूलों में फ्लेवर्ड मिल्क बच्चों को मुहैया कराया जा रहा है। इस संबंध में उपयोगिता प्रमाण पत्र भी भेजे गए हैं। कुछ स्कूल किन्ही कारणों से रहे हैं तो उनमें भी इसी सप्ताह दूध वितरण शुरू हो जाएगा। ज्यादातर स्कूलों में योजना लागू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें