फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश, आंदोलन को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी की बैठक सिंचाई कांपलेक्स में आयोजित की गई। जिसमें कर्मचारियों ने पांच माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बैठक जिला प्रधान शिव कुमार की अध्यक्षता व जिला सचिव रविंद्र तलाव के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में प्रधान ने कहा कि सिंचाई विभाग में लगे कच्चे कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नही दिया गया है। जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही वेतन नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 17 मार्च को सर्व कर्मचारी संघ के मंत्रियों को दिये जाने वाले ज्ञापन, 21 से 26 मार्च तक डीसी कार्यालय के बाहर होने वाले धरने, 27 मार्च को उपायुक्त को सर्व कर्मचार संघ द्वारा दिये जाने वाले ज्ञापन में भी कर्मचारी बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे। बैठक में मुख्य रुप से भजन सिंह, बाल किशन शर्मा, इंद्रपाल बतरा, साहब सिंह, दिलबाग सिंह दांगी, अतर सिंह, धर्मबीर सिंह, नरेश हुड्डा, राजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें