फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा गौत्र का झज्जर के गोच्छी गांव में नहीं होगा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
हुड्डा गोत्र का कोई भी रिश्ता झज्जर जिले के गोच्छी गांव में नहीं होगा। रविवार को गोहाना रोड स्थित बसंतपुर गांव में चबूतरे पर हुड्डा गोत्र के गांवों की पंचायत हुई, जिसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश हुड्डा ने की। पंचायत में गोच्छी गांव से हुड्डा व अहलावत गोत्र के लोगों ने भी शिरकत की।
जसिया निवासी पवन हुड्डा ने बताया कि गोच्छी गांव में हुड्डा गोत्र के 100 से ज्यादा परिवार रहते हैं। इस हिसाब से गोच्छी के ग्रामीणों का उन गांवों से सीधा भाईचारा है, जहां हुड्डा गोत्र के लोग रहते हैं। ऐसे में गोत्र के सभी युवक व युवती आपस में भाई-बहन हैं। ऐसी स्थिति में आपस में रिश्ता नहीं हो सकता। लंबे समय से गोच्छी गांव में भी हुड्डा गोत्र का रिश्ता नहीं होता था, लेकिन बीच में कुछ परिवारों ने रिश्ता कर दिया था। हालांकि अब उन परिवारों को कोई कुछ नहीं करेगा, लेकिन आगे हुड्डा गोत्र के लड़के या लड़की का गोच्छी में रिश्ता नहीं होगा। पंचातियों ने गोच्छी के ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि वे भी हुड्डा गोत्र के गांवों में रिश्ता न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा गोत्र के गांवों की बनेगी सूची
पंचायत ने फैसला लिया कि प्रदेश के अंदर उन गांवों की नए सिरे से सूची बनाई जाएगी, जो हुड्डा गोत्र से जुड़े हैं। ताकि समाज के दूसरे लोगों को भी इससे अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें