फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी महासंघ की हड़ताल स् थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कई मांगों को पूरा करने का दिया गया आश्वासन
विज्ञापन

लिखित में भी महासंघ के पदाधिकारियों को जारी किया गया पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा कर्मचारी महासंघ की आज होने वाली हड़ताल को सीएम के प्रधान सचिव से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया। कई मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। हड़ताल के स्थगित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को पूरा नहीं करने के विरोध में आज 20 फरवरी को हड़ताल की चेतावनी दी हुई थी। हड़ताल को लेकर आये दिन पदाधिकारी बैठक कर रणनीति भी बना रहे थेे। विभागीय अधिकारियों की भी सांसे अटकी हुई थी। क्योंकि हड़ताल होने पर बस सेवा भी प्रभावित होती। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान कवर सिंह यादव व महासचिव वीरेंद्र धनखड़ ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुलर के साथ वार्ता की गई। वार्ता के दौरान उनकी कई मांगों को लिखित में पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद पदाधिकारियों ने आज होने वाली हड़ताल को स्थगित कर दिया है। वार्ता के दौरान हरियाणा कर्मचारी महासंघ के महासचिव वीरेंद्र धनखड़, विश्वनाथ शर्मा, कुलभूषण शर्मा, दिलबाग सिंह अहलावत, बाल कुमार शर्मा, नरेंद्र धीमान, कुलदीप शर्मा, सुशीला , परमजीत, महावीर पहलवान, हवा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इन मांगों को पूरा कराने का दिया आश्वासन
- कैशलेश मेडिकल
- समान काम, समान वेतन
- कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व सभी तरह के लाभ देने
- तबादला पॉलिसी नियमित करने
- आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मानदेय देने पर सहमति
- वेतन भत्ते 1 जनवरी 2016 से अब तक देने पर सहमति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें