फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी के घर आई विवाहिता ने खाया जहर, निजी अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानी के घर आई विवाहिता ने खाया जहर, निजी अस्पताल में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के गंगानगर में नानी के घर आई विवाहिता ने बिलासपुर के शिव चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे बेसुध हालत में निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके वालों के बयान लिए। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता मनसब के बयान के आधार पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार साढौरा निवासी 30 वर्षीय शबनम की शादी वर्ष-2007 में बेगमपुर के लयाकत अली से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शबनम का पति लयाकत अली उसे बात बात पर ताने मारता था और मारपीट भी करता था। इस बारे में कई बार शबनम ने उन्हें बताया और हर बार पंचायत में फैसले के बाद उसका पति उसे घर ले जाता था, लेकिन फिर उससे मारपीट करता था। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी कारण शबनम मंगलवार को अपने ससुराल से जगाधरी के गंगानगर में अपनी नानी गुलजारी के घर आई थी। रात को वह नानी के पास ही रही और बुधवार शाम मायके जाने की बात कहकर ऑटो में बैठ कर चली गई। फिर बिलासपुर से किसी ने फोन कर शिव चौक के पास एक दुकान के बाहर शबनम की हालत बिगड़ने की सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और शबनम को बेसुध हालत में निजी अस्पताल ले गए, यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक शबनम की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान लिए। परिजनों की ओर से पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर शबनम को आत्महत्या के लिए उकसाने की पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मृतका के पिता मनसब के बयान पर उसके पति लयाकत अली, जेठ काला, जेठानी रूबिना व सास कीजो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शारीरिक यातनाएं देने का आरोप: मृतका की नानी गुलजारी का आरोप है कि जब शबनम रात को उनके पास रही तो उसने उन्हें बताया था कि उसके ससुराल वाले उसे शारीरिक यातनाएं दे रहे हैं। कहा कि, पति, सास, जेठ व जेठानी उससेमारपीट कर गलत तरीके से रुपये कमाने का दबाव डाल रहे हैं। अब यह बात वह परिजनों से भी करेगी। मृतका की नानी ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

मृतका के पिता मनसब के ब्यान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पति लयाकत अली, जेठ काला, जेठानी रूबिना व सास कीजो के खिलाफ दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद आरोपियों के जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका शबनम ने जहर बिलासपुर के शिव चौक पर खाया, वह यहां कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है।
एएसआई चंद्रपाल, जांच अधिकारी, थाना बिलासपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें