फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हत्यारों का करो एनकाउंटर, फिर करवाएंगे बेटे का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठाल गैंगवार: पहले हत्यारों का एनकाउंटर हो, फिर करवाएंगे बेटे का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रिठाल गैंगवार में मारे गए अंकित का शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने हत्यारों का एनकाउंटर करने और उन्हें सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस मुहैया कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता वह पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। पीड़ित पक्ष पुलिस से आरोपियों का एनकाउंटर करने की बात लिखित में मांगी है।
वहीं, मामले में गठित पुलिस टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की, लेकिन किसी भी आरोपी का सुराग नहीं लगा। शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी संजीत के गांव भटगांव में भी पुलिस टीम गई थी। आरोपी के परिजनों से उसके बारे में पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस से कहा कि उन्हें संजीत के बारे में कोई भी सूचना नहीं है। इसके बाद पुलिस ने मामले में नामजद रिठाल के आरोपियों के घर पर छापेमारी की। यहां भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मृतक अंकित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस जान बूझकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि कुछ आरोपी गांव के आसपास ही घूम रहे है। केस दर्ज करवाने वाले सोमबीर का कहना है कि काफी समय से उनके परिवार को जान का खतरा है। इस संबंध में कई बार पुलिस को बताया भी गया था, लेकिन सुरक्षा के तौर पर एक गनमैन मुहैया कराया गया। अब परिजनोें का कहना है कि आरोपी किसी भी समय दूसरी वारदात कर सकते है। परिजनों ने मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर और अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही जिला पुलिस से हथियार का लाइसेंस दिलवाने की मांग की। परिजनों का कहना है कि उनकी जान को हर समय खतरा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को हथियार का लाइसेंस जारी करवाना चाहिए। सोमबीर ने बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती वह अंकित का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

ग्रामीण खौफ जदा, गांव में पसरा सन्नाटा
अंकित हत्याकांड के बाद गांव रिठाल नरवाल में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों का मृतक के घर आना जाना लगा रहा। हत्या के बाद पनपी रंजिश से पूरा गांव खौफ जदा है। अधिकतर लोग रंजिश में शामिल दोनों पक्षों से दूरी बना रहे है। ताकि उन्हें किसी भी पक्ष का समर्थक न समझा जाए। वारदात करने वाले आरोपियों के डर से अंकित के परिजन दिन भर घर के बाहर ही बैठे रहे।

शनिदेव उर्फ कुकी को प्रोडक्शन वारंट लाएगी पुलिस
वहीं, अंकित हत्याकांड में नामजद किये गये कुख्यात शनिदेव उर्फ कुकी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। शनिदेव फिलहाल सोनीपत की जेल में बंद है। आरोपी से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूरी साजिश के बारे में पूछताछ की जाएगी। अंकित के परिजनों ने शनिदेव पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पुलिस का मानना है कि शनिदेव ही वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में बताएगा। पुलिस ने मामले से जुड़े कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ताकि आरोपियों के सही ठिकानों के बारे में पता चल सके।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात की गार्द
दिनदहाड़े हुई अंकित के हत्या के बाद पुलिस की भी नींद टूट गई। जिला पुलिस ने रिठाल नरवाल में सुरक्षा में सुरक्षा बढ़ा दी है। शुक्र वार की रात से लेकर शनिवार सुबह तक गांव में पीसीआर के सायरन बजते रहे। गांव में कई पीसीआर की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा एसपी ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिहाज से उनके घर पर पुलिस गार्द तैनात कर दी है। गार्द में करीब पांच पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। यह गार्द 24 घंटे पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात रहेगी। एक गनमैन पहले से ही सुरक्षा में तैनात है।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी तक कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है। मृतक के परिजनों ने हथियार का लाइसेंस मुहैया कराने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
राजेश कुमार, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें