फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन के वार्ड वासी तीन दिन से प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धारूहेड़ा।
पिछले तीन दिन से शहर के मुख्य बाजार में पानी नहीं होने से लोग परेशान हैं। इसे लेकर कई बार शिकायत करने के बाद कोई समाधान नहीं निकला है। उल्लेखनीय है कि यह वार्ड नगर पालिका चेयरमैन प्रेमराव का है। मुख्य बाजार में पिछले तीन दिन से जलापूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग की ओर से पीने के पानी की जो सप्लाई दी जा रही है उससे एक दिन का गुजारा भी नहीं हो रहा है। ऐसे में पानी की सप्लाई ठप रहने से मुश्किलें बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासी रमनलाल, राहुल, दिनेश, प्रभाकर एवं धीरज ने बताया कि पिछले तीन दिन से जलदाय विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। उधर, इस संबंध में नगर पालिका प्रधान प्रेमराव ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत करा दिया है। लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें