फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टीमेट तैयार फिर भी शुरु नहीं हुआ कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एस्टीमेट तैयार होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ काठमंडी का सौंदर्यकरण प्रोजेक्ट
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद ने काठमंडी सड़क को अतिक्रमण मुक्त तो कर दिया लेकिन इसके जीर्णोद्घार व सौंदर्यकरण की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नप अधिकारियों ने कच्ची पड़ी जगह को पक्का करवाने व सौंदर्यकरण के लिए टाइलें बिछवाने का प्रपोजल दो माह पहले तैयार किया था। लेकिन अब तक इसे धरातल पर शुरू नहीं किया गया है।
काठमंडी एसोसिएशन और व्यापारी कई बार सड़क का पुर्ननिर्माण करने की मांग जिला प्रशासन से कर चुके हैं। सड़क को पक्का करवाने व सौंदर्यकरण के लिए नगर परिषद ने करीब दो माह पहले 43 लाख का एस्टीमेट तैयार किया था। हाल ही में मांगें गए आवेदनों के तहत किसी भी एजेंसी ने अप्लाई नहीं किया।
विज्ञापन

अप्रैल में नगर परिषद अधिकारियों ने उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा से मंजूरी लेकर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने का शेड्यूल तैयार किया था। पहली बार नगर परिषद को काठमंडी से अतिक्रमण का खात्मा करने में कामयाबी मिली थी जबकि इससे पहले दल-बल के साथ पहुंची नप टीम को व्यापारी बैरंग ही लौटा देते थे।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नप कर्मचारी पहले सड़क किनारे करीब पांच से सात फुट जगह को खाली करवाने में और फिर फड़ों की आड़ में कब्जा की गई करीब 25 फुट जगह से व्यापारियों का सामान उठवाने में कामयाब हो पाए थे। इस दौरान काठमंडी एसोसिएशन ने स्थानीय व्यापारियों की आवाज मुखर करते हुए डीसी से मिलकर सड़क को पक्का कराने व यहां टाइलें बिछाने की गुहार लगाई थी। इस मसले को करीब दो माह बीत चुके हैं लेकिन अब तक प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में ही पड़ा है। वहीं, सड़क किनारे से मिट्टी उठान करने पर गड्ढ़े बने हुए हैं और बरसाती पानी इनमें ठहर रहा है। इतना ही नहीं व्यापारियों को मजबूरी में सामान से लोडेड गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी करवानी पड़ रही है। इसकी वजह से सड़क पर जाम लगा रहता है तो वहीं व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एस्टीमेट तैयार फिर भी नहीं शुरू हुआ कार्य
तत्कालीन नगर परिषद एमई दिनेश यादव के निर्देश पर जेई अजस कुमार और गंगाधर ने काठमंडी सड़क किनारे मिट्टी उठाने के बाद खाली हुई जगह को पक्का कराने के साथ-साथ फड़ वाली जगह पर टाइलें बिछवाने के एस्टीमेट तैयार किए थे। दोनों जेई ने 43 लाख के दो एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपे थे। इसके बाद डीसी से मंजूरी भी ली गई थी। इतना ही नहीं नप ने सड़क की कायाकल्प के बाद ही अतिक्रमण अभियान शुरू करने के दावे किए थे। हकीकत में अब तक न तो सड़क के जीर्णोद्घार की प्रक्रिया शुरू हुई है और न ही अतिक्रमण हटाओ अभियान दोबारा चलाया गया है।
व्यापारियों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
अभियान रुके करीब तीन माह बीत चुके है। पूरा दिन धूल का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। नगर परिषद को जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर देना चाहिए।
जयप्रकाश, दुकानदार
बारिश के समय दो फुट तक पानी का जमाव हो जाता है जिसके कारण लोगों के साथ वाहन चालकों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। नगर परिषद ने अतिक्रमण के बाद निर्माण कार्य शुरू करना था लेकिन अब तक नहीं हुआ।
राजेंद्र, दुकानदार
जगह-जगह गड्ढ़े बने हुए हैं जिसके कारण दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। धूल के चलते काठमंडी में ग्राहकों का आवागमन भी कम हो गया है। नगर परिषद के काम शुरू नहीं करने के कारण लोग काफी परेशान हैं।
वेदप्रकाश, दुकानदार
लोगों को कंडम सड़क के कारण लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर परिषद ने अतिक्रमण तो हटा दिया लेकिन काठमंडी में सड़क किनारे को पक्का करवाने व टाइलें बिछवाने का काम शुरू नहीं करवाया।
विज्ञापन

मनोज, दुकानदार
हमने यहां काम शुरू करवाने के लिए एजेंसियों से आवेदन मांगे थे लेकिन किसी ने अप्लाई नहीं किया। अब दूसरी बार इसके लिए प्रयास करेंगे। इस सड़क के सौंदर्यकरण प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें