फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ा देश का गौरव : जनस्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ा देश का गौरव : जनस्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन

नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पंडित दीनदयाल के सिद्धांत पर चलते हुए पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा गरीब, दलित, किसान व सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। यह बात जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने वीरवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महासंपर्क अभियान-2017 के अवसर पर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन में कही।
जनस्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तीन साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नकारात्मक माहौल से सकारात्मक माहौल में लेकर आए हैं। विश्व में हमारा गौरव बढ़ा है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि देश का है। उन्होंने कहा कि देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू करने का सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। कहा कि प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी में वन रैंक वन पेंशन का जो वादा किया था उस पर वे खरे उतरे हैं। इसका दक्षिणी हरियाणा को सबसे अधिक फायदा हुआ क्योंकि यहां सबसे अधिक सैनिक हैं। उज्ज्वला योजना, जन-धन जैसी कई योजनाएं हैं जिनके माध्यम से सीधे गरीब के खाते में सब्सिडी देने का काम सरकार ने किया है। इससे दलालों से छुटकारा मिला है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने भी कई जनहितैषी फैसले लिए हैं। प्रदेश के हर व्यक्ति का बीमा करने के लिए 12 रुपए का प्रीमियम राज्य सरकार खुद भरेगी ताकि कोई हादसा हो तो उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिले। फसल बीमा योजना लागू की जिससे जल्द व उचित मुआवजा वितरण की व्यवस्था हो सकी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे देश व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करें ताकि गरीब का आथक उत्थान हो।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने कहा कि किसी क्षेत्र, देश और प्रांत का विकास उसका नेतृत्व करने वाले पर निर्भर होता है। बहुत साल बाद ऐसे प्रधानमंत्री बने हैं जो राष्ट्र की सोच को नई दिशा देने में कामयाब हुए हैं। डा. अभय सिंह ने कहा कि राज्य में भी कई अहम विकास कार्य हुए हैं। दक्षिणी हरियाणा के जेएलएन पर 38 साल बाद पंप हाउसों की मोटरों को बदला जा रहा है। 143 करोड़ की लागत से सभी पंप हाउसों पर नई मशीनें तथा नए बिजली की लाइनों से जोड़ा जा रहा है। नांगल चौधरी हलके के लिए जनस्वास्थ्य मंत्री के साथ मिलकर एक योजना बनाई है कि अगले एक साल में इस क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई दोगुना हो सके। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि लोगों में सरकार के प्रति भरोसा पैदा हुआ है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते ही हर हिंदुस्तानी को अपना खोया हुआ गौरव दिलाया है। इस मौके पर उपायुक्त राजनारायण कौशिक, एडीसी धर्मेंद्र सिंह, एपीसीपीएल के सीईओ एनएन मिश्रा, बीजेपी के जिला प्रधान शिव कुमार मेहता, नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी, रेवाड़ी बीजेपी अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, मनीष मित्तल, सत्यवर्त शास्त्री, अजीत कलवाड़ी, दयाराम, रमेश तंवर व छत्रपाल के अलावा एपीसीपीएल के एजीएम पी कुमार, जगमोहन, बीके शर्मा व विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें