रोहतक। सीएम फ्लाइंग ने सिंचाई विभाग में वीरवार को औचक निरीक्षण किया। फ्लाइंग ने विभाग की फाइलें खंगालीं। इनमें 31 शिकायतें लंबित मिलीं। ये शिकायतें कोर्ट केस, विभागीय जांच के कारण लंबित मिलीं।
सीएम फ्लाइंग (मुख्यमंत्री उड़नदस्ता) टीम व गुप्तचर इकाई की संयुक्त टीम ने सिंचाई विभाग नजदीक कैनाल रेस्ट हाउस में अनियमितता बरतने के संबंध में औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में कोई कर्मचारी गैरहाजिर नहीं पाया गया।
टीम को रिकॉर्ड के मुताबिक, रिकॉर्ड कार्यालय में 2 शिकायतें वर्ष 2022, पांच शिकायतें वर्ष 2023, चार शिकायतें वर्ष 2024 व 20 शिकायतें वर्ष 2025 की लंबित पाई गईं। 4 शिकायतें जनसंवाद व 6 शिकायतें सोशल मीडिया से संबंधित लंबित मिलीं। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें कोर्ट केस, शिकायतकर्ता जेल में होने, विभागीय जांच के कारण लंबित हैं, जिनका शीघ्र ही निपटारा करवाया जाएगा।