फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम फ्लाइंग के निरीक्षण में 31 शिकायतें लंबित मिलीं

Fri, 13 Jun 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12सीटीके18...सिंचाई विभाग नजदीक कैनाल रेस्ट हाउस में अधीक्षक अ​​भियंता से बातचीत करती सीएम फ्ला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सीएम फ्लाइंग ने सिंचाई विभाग में वीरवार को औचक निरीक्षण किया। फ्लाइंग ने विभाग की फाइलें खंगालीं। इनमें 31 शिकायतें लंबित मिलीं। ये शिकायतें कोर्ट केस, विभागीय जांच के कारण लंबित मिलीं।
सीएम फ्लाइंग (मुख्यमंत्री उड़नदस्ता) टीम व गुप्तचर इकाई की संयुक्त टीम ने सिंचाई विभाग नजदीक कैनाल रेस्ट हाउस में अनियमितता बरतने के संबंध में औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में कोई कर्मचारी गैरहाजिर नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को रिकॉर्ड के मुताबिक, रिकॉर्ड कार्यालय में 2 शिकायतें वर्ष 2022, पांच शिकायतें वर्ष 2023, चार शिकायतें वर्ष 2024 व 20 शिकायतें वर्ष 2025 की लंबित पाई गईं। 4 शिकायतें जनसंवाद व 6 शिकायतें सोशल मीडिया से संबंधित लंबित मिलीं। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें कोर्ट केस, शिकायतकर्ता जेल में होने, विभागीय जांच के कारण लंबित हैं, जिनका शीघ्र ही निपटारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें