संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा पुलिस की ओर से मंगलवार को आईडीटीआर सेंटर में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चार लेवल की प्रतियोगिता में नौ सरकारी व प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों के 306 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया, आरटीओ विरेंद्र ढुल, प्रभारी यातायात पश्चिम निरीक्षक जसबीर व अन्य मौजूद रहे।
उप पुलिस अधीक्षक ने विजेता छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया ने कहा कि यातायात नियमों के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हरियाणा पुलिस लगातार प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर रही है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
इसमें लेवल-1, लेवल-2, लेवल-3 व लेवल-4 के विजेताओं का चयन किया गया। टीम मॉडल स्कूल आंबेडकर चौक के छात्र ध्रुव, हार्दिक व हर्ष लेवल-1, मॉडल स्कूल सेक्टर-4 के गार्गी, तrन्मय, यशिका की टीम लेवल-2, पठानिया पब्लिक स्कूल से ध्रुव, लक्षिता, रितेश की टीम ने लेवल-3 व वैश्य कॉलेज के जतिन, लक्ष्य व दीपांशु की टीम ने लेवल-4 में बाजी मारी। इस दौरान विजेता रहे छात्र रेंज स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।