फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 300 छात्राओं को कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में मिली डिग्री

Wed, 17 Apr 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16सीटीके24....राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्यार्थीयों
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा में दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। यहां कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में 300 छात्राओं को डिग्री वितरित कीं। समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह मुख्य अतिथि रही। महाविद्यालय की प्राचार्य इंदु सपरा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

एडीसी वैशाली सिंह ने कहा कि भारत पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा राष्ट्र है, जिसने महिलाओं को पुरुष के बराबर वोट डालने का समान अधिकार दिया है। देश के प्रत्येक नागरिक को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा आने वाले 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व में मत का प्रयोग कर इस पावन पर्व को सफल बनाएं।
महाविद्यालय की छात्राओं ने लघु नाटिका का मंचन किया। इसके जरिए मत का प्रयोग एवं धर्म जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को वोट डालने का आह्वान किया। सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय की परीक्षा में पहले 10 स्थान पर रही छात्राओं को रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया। मौके पर डॉ. मेहर सिंह, डॉ. प्रदीप सिवाच, डॉ. सुरक्षा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें