फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 30 वर्षीय महिला की मौत, लाखनमाजरा का एक व्यक्ति संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई के आईसीयू में वीरवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति को भर्ती किया गया है। वहीं, पाड़ा मोहल्ले में 30 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। उधर, लाखनमाजरा में भी एक संक्रमित व्यक्ति मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक 559 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वीरवार को दो नए संक्रमित के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या भी 25,238 पहुंच गई है। वहीं, जिले के 103 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। सक्रिय कोविड-19 के 19 मरीज हैं। इनमें से आठ मरीज अस्पतालों में व 11 मरीज घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। जिले में संक्रमण दर 5.50 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.76 प्रतिशत है। उधर, टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाने का काम जारी है। वीरवार को 929 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली व 616 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक तीन लाख 44 हजार 476 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
ब्लैक फंगस : पीजीआई में भर्ती 61 मरीजों के लिए मिले 242 इंजेक्शन
पीजीआई के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों ने सावधानी व मास्क लगाने की आदत छोड़ दी है। यह खतरनाक साबित हो सकती है। संस्थान में वीरवार को ब्लैक फंगस के सात मरीजों के ऑपरेशन किए गए। इसके अलावा मरीजों के लिए करीब 242 इंजेक्शन मिले है। इन्हें मरीजों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें