फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा मस्तनाथ मठ में 3 दिवसीय वार्षिक मेला 23 से, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
20 बाबा मस्तनाथ मठ में अक्षरधाम की तर्ज पर बना विशाल मंदिर। स्रोत: श्रद्धालु
विज्ञापन
रोहतक। साधना, शांति और समृद्धि की त्रिवेणी के संगम स्थल अस्थल बोहर मठ में 3 दिवसीय वार्षिक मेला 23 से 25 फरवरी तक आयाेजित किया जाएगा। मठ परिसर में तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही हैं।
विज्ञापन

मेले में देश-विदेश से नाथ संप्रदाय के साधु-संतों और नागा साधु के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। मेल में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं। साथ ही मठ को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।
यह नाथ संप्रदाय का बड़ा मठ है। मठ से जुड़े साधु-संतों ने धर्म के साथ ही समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा व संस्कृति आदि विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई है। मठ के इतिहास के अनुसार, बाबा मस्तनाथ मठ आठवीं शताब्दी से आपसी प्रेम, मानव कल्याण व मानवता का संदेश देता आ रहा है।
विज्ञापन

गुरु गोरक्षनाथ के अवतार माने जाने वाले बाबा मस्तनाथ ने यहां तपस्या की और महासमाधि में चीर लीन हुए। उनकी पुण्य स्मृति में हर साल फाल्गुन मास की सप्तमी, अष्टमी व नवमी को यहां वार्षिक मेला लगता है। शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ मानव कल्याण की परंपरा को मठ के महंत बाबा बालकनाथ योगी अब आगे बढ़ा रहे हैं। अक्षरधाम की तर्ज पर यहां विशाल मंदिर बनाया गया है।

पुरातात्विक महत्व का संग्रहालय है खास
शहर में दिल्ली रोड पर अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ परिसर में पुरातात्विक महत्व का संग्रहालय भी हैं। इसमें अनेक प्राचीन बर्तन, मूर्तियां आदि संग्रहित हैं। श्रद्धालु यहां आकर इन पुरातात्विक वस्तुओं को उत्सुकतापूर्वक देखते हैं।

20 बाबा मस्तनाथ मठ में अक्षरधाम की तर्ज पर बना विशाल मंदिर। स्रोत: श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें