फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काहनौर के 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 5 बच्चों समेत 182 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना महामारी अब जानलेवा बनने लगी है। जिले में शनिवार को एक और कोरोना पीड़ित की मौत हुई है। पिछले 10 दिन में यह छठी मौत है। यही नहीं, पांच बच्चों समेत जिले में 182 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे चिकित्सक भी चिंतित हैं। ऐसे में प्रशासन लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की सलाह देने के साथ एहतियात बरतने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, काहनौर के 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह कोरोना संक्रमित था। इसके साथ जिले में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 572 पहुंच गया है। जिले में 182 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 926 पहुंच गई है। इनमें से 23 अस्पताल व शेष 903 घरों में उपचाराधीन हैं। जबकि 232 को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। विभाग ने दिन भर में 1453 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 642 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। जिले में महामारी की संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत व सुधार की दर 95.03 प्रतिशत है।
2088 लोगों को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शनिवार को 888 को पहली व 1200 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले में 1486593 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा अब तक 30585 किशोर व किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

पीजीआई के 8 और डॉक्टर हुए संक्रमित
शनिवार को पीजीआई के आठ और चिकित्सक संक्रमित हो गए। इसके अलावा छह स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा संस्थान में शनिवार को ट्रामा आईसीयू में उपाचाराधीन दो और मरीजों की मौत हो गई। संस्थान में शनिवार को नौ नए मरीज भर्ती हुए। जबकि 7 को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। अब संस्थान में 69 मरीज उपचाराधीन हैं। यहां से दो मरीज बगैर किसी को बताए कहीं चले गए। पीजीआई में भर्ती मरीजों में से 17 ऑक्सीजन पर हैं। जबकि छह मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें