फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मैथ्स ओलंपियाड में माॅडल स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

Sat, 19 Apr 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18सीटीके43 माडल स्कूल के विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित करती प्राचार्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने मैथ्स ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीते हैं। ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से मैथ्स ओलंपियाड में मॉडल स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने पदक हासिल किए हैं। यह ओलंपियाड देशभर में पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिरुचि व विश्लेषणात्मक योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के लिए गौरव अर्जित किया। इसमें तीसरी कक्षा के आदित्य, सुनृता, अक्षित, अविका व मिलन गुलिया रहे। चौथी कक्षा के रेहान बुधवार, विनीत व एकांश रहे। पांचवीं कक्षा के अयान वर्मा, राघव, अयांश बंसल, शौर्य और दिशा रहे। छठी कक्षा के अभिनव परमार, एलेक्स और रीतिका रहे। सातवीं कक्षा के प्रतीक, अभिज्ञान मलिक, आरव व नितांत रहे। आठवीं कक्षा के निकुंज, रिओना और जयंत, नौंवी कक्षा के दक्ष, केशव व रिशिता और दसवीं कक्षा के अर्चित, मुकुंद खन्ना और आदित्य मलिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें