बहादुरगढ़। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की ओर से तैयार मास्टर प्लान-2041 के तहत प्रस्तावित नए रिहायशी, वाणिज्यिक और मिक्स लैंड यूज सेक्टरों को विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने 29 नए सेक्टरों के विकास के लिए 15 गांवों की करीब 6355 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।
प्रदेश सरकार के ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से संबंधित सेक्टरों और जमीन का पूरा ब्योरा अपलोड किया है ताकि किसान 30 जून तक अपनी जमीन का विवरण और मांग मूल्य पोर्टल पर दर्ज कर सकें। यदि किसान जमीन बेचने के लिए सहमत होते हैं तो सरकार अपने अनुबंधित एग्रीगेटर्स के माध्यम से जमीन खरीदेगी।
जमीन मिलने के बाद ही नए सेक्टरों को विकसित करने का रास्ता साफ होगा। प्रदेश सरकार अपने अनुबंधित एग्रीगेटर्स के माध्यम से किसानों को जमीन बेचने के लिए तैयार करेगी ताकि आमजन के घरोंदे बनाने का सपना भी साकार हो सके और अवैध काॅलोनियों के विकसित होने पर भी अंकुश लग सके।
गौरतलब है कि बहादुरगढ़ मास्टर प्लान-2041 में कुल 34 नए सेक्टर प्रस्तावित किए गए थे जिनमें से 29 सेक्टरों के लिए अब जमीन खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
मास्टर प्लान में ये सेक्टर हैं प्रस्तावित
बहादुरगढ़ के मास्टर प्लान 2041 में रिहायशी सेक्टर-3, 3बी, 4ए, 14, 15, 25, 26, 28, 28ए, 29, 37, 41, 42, 47, 48 और 51 प्रस्तावित हैं। इसके अलावा मिक्स लैंड यूज में सेक्टर 3ए, 17ए, 23, 24, 27, 30, 31, 32, 33, 35, 36, 38, 40, 44, 45, 46, 49 व 50 हैं।
बहादुरगढ़ में इन सेक्टरों के लिए जमीन खरीदने की तैयारी
सेक्टर का नाम जमीन (एकड़ में) गांव
सेक्टर 23 283 हसनपुर, परनाला
सेक्टर 24 221 हसनपुर, परनाला
सेक्टर 25 155 बहादुरगढ़, बामनौली, परनाला
सेक्टर 26 108 परनाला
सेक्टर 27 545 बहादुरगढ़, बामनौली
सेक्टर 28ए 62 बहादुरगढ़, सांखोल
सेक्टर 29 264 बहादुरगढ़, बराही, सांखोल
सेक्टर 30 211 बराही, जाखौदा, सांखोल
सेक्टर 31 95 बराही, जाखौदा, सांखोल
सेक्टर 32 211 जाखौदा, सादपुर, टांडाहेड़ी
सेक्टर 33 333 जाखौदा, कसार, सादपुर
सेक्टर 35 220 कसार, खेड़का मुसलमान
सेक्टर 36 272 खेड़का मुसलमान, नूना माजरा, सराय औरंगाबाद
सेक्टर 37 172 बरकताबाद, नूना माजरा, सराय औरंगाबाद
सेक्टर 38 228 बालौर, बरकताबाद
सेक्टर 40 15 बरकताबाद, नूना माजरा
सेक्टर 41 239 खेड़का मुसलमान, नूना माजरा, टांडाहेड़ी
सेक्टर 44 181 बामनौली, परनाला
सेक्टर 45 178 बहादुरगढ़, बामनौली
सेक्टर 46 153 बहादुरगढ़, बामनौली, बराही
सेक्टर 47 169 बहादुरगढ़, बराही
सेक्टर 48 123 बहादुरगढ़, बराही, जाखौदा
सेक्टर 49 139 बामनौली
सेक्टर 50 144 बामनौली
सेक्टर 51 92 बामनौली
सेक्टर 3 216 बरकताबाद, सराय औरंगाबाद
सेक्टर 3ए 297 बहादुरगढ़, कसार, खेड़का मुसलमान, सराय औरंगाबाद
सेक्टर 3बी 100 कसार, खेड़का मुसलमान
सेक्टर 4ए 95 कसार
वर्जन
सरकार की ओर से मास्टर प्लान में प्रस्तावित सेक्टरों के लिए जमीन खरीदने का निर्णय लिया गया है। ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। किसान अगर अपनी जमीन बेचने के इच्छुक हुए तो सेक्टरों को विकसित करने की कार्यवाही आगे बढ़ेगी।
-विजय राठी, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, बहादुरगढ़।