फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 29 करोड़ से बदलेगी रेलेवे स्टेशन की सूरत

विज्ञापन
रेलवे ​स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का ​शिलान्यास करते सांसद व राज्यसभा सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर शब्द व कार्य राष्ट्र प्रेम और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। वह हर पल अपने राष्ट्र की मजबूती व विकास के लिए कार्य करते रहते हैं। अंत्योदय को लेकर केंद्र व राज्य सरकार ने अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया। निश्चित रूप से 508 रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण करवाना एक ऐतिहासिक कदम है। वह अमृत रेलवे स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर विभिन्न विकास कार्याें के शिलान्यास समारोह के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव रखी। योजना के तहत रोहतक रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 29 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। इस राशि से दो साल में नए भवन सहित अन्य विकास कार्याें से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशन आसपास के क्षेत्र का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। पिछले 9 वर्षों में देश व प्रदेश में तीव्र गति से हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। वर्ष 2014 की अपेक्षा रेलवे का बजट लगभग 5 गुना बढ़ चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से मेट्रो आसौदा तक पहुंच चुकी है और जल्द ही यह सांपला और उसके बाद रोहतक तक पहुंचेगी। आरआरटीएस के दूसरे चरण को भी मंजूरी मिल चुकी है। रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का कार्य जल्द पूरा होने वाला है। राज्य और केंद्र सरकार की सभी योजनाएं समाज के विभिन्न वर्गों की भलाई के लिए लागू की गई हैंं। इसलिए किसी भी वर्ग को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

निवेश के मामले में आदर्श देश होगा भारत : राज्यसभा सांसद
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को अमृतमय बनाने का संकल्प लिया है। देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह अमृतकाल का समय है। अमृतकाल की इस कड़ी में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 508 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण और सुंदरीकरण की सौगात दी है। रेलवे हो सड़कें या फिर हवाई क्षेत्र सभी में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन

समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, हिमांशु ग्रोवर, दिल्ली रेलवे मंडल अधिकारी रजत कुमार, बसंत जैन, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पार्षद दीपू नागपाल, सुरेश किराड़ व रेलवे स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे।

इन सुविधाओं से लैस होगा रेलवे स्टेशन
- रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर बने वेटिंग एरिया की शेड को बढ़ाया जाएगा।
- रेलवे लाइन के दोनों तरफ टिकट काउंटर बनाए जाएंगे
- स्टेशन के बाहर दोनों तरफ हाईटेक पार्किंग बनाई जाएगी।

- पुरुषों व महिलाओं के लिए वातानुकूलित वेटिंग हॉल बनाया जाएगा।
- यात्रियों के ठहरने के लिए अलग से बनाया जाएगा यात्री विश्राम गृह।
- यात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था को लेकर होटल बनेंगे।
- स्वचलित सीढि़यां स्थापित की जाएंगी।
-सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडे पेयजल के अलग से होगी व्यवस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें