फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में बरसाती पानी की निकासी पर खर्च होंगे 28 करोड़ रुपये

विज्ञापन
शहर का पानी निकालनेके लिए खर्च होंगे 28 करोड़
विज्ञापन
महम। शहर का गंदा व बरसाती पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग 28 करोड़ खर्च कर पाइप दबाने का काम करेगा। इसके लिए शनिवार को राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के हाथों शुभारंभ किया जाएगा। इससे पहले शहर का पानी पुराने बस स्टैंड के पास स्थित जलभरत तालाब में एकत्रित हो जाता था। उसके बाद उसके आसपास जलभराव की स्थिति बन जाती थी।
विज्ञापन

सैमाण चुंगी, फरमाना चुंगी व सड़क पर जलभराव हो जाता था। विभाग के एसडीओ सुरजीत मलिक ने बताया कि 18 करोड़ रुपये पाइपों पर खर्च होंगे। दस करोड़ रुपये दबाने आदि पर खर्च किए जाएंगे। जांगड़ा का कहना है कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है।
खेड़ी महम में इसी दिन 37 लाख रुपये धानक चौपाल के लिए दिए जाएंगे। नए बस स्टैंड के पास बने मुख्य पंपिंग स्टेशन से सुबह 11 बजे इसका शुभारंभ किया जाएगा। पाइप दबाने के दौरान सड़क की एक तरफ खुदाई की जाएगी। कुछ दिन के लिए होने वाली असुविधा के लिए शहर के लोगों का सहयोग जरूरी है। सड़क पर अतिक्रमण न करें ताकि आने जाने वाले वाहन चालकों व आम जनता को परेशानी न हो।
विज्ञापन

यह है प्लान
विभाग के अधिकारियों के अनुसार जलभरत तालाब से पाइप क्रांति चौक होते हुए नए बस स्टैंड के पास बने मेन पंपिंग स्टेशन तक ले जाए जाएंगे। कॉलेज से पाइप क्रांति चौक तक पहुंचेंगे। उधर सैमाण चुंगी, फरमाना चुंगी से लेकर नए बस स्टैंड तक पाइप जमीन के नीचे से दबाए जाएंगे। जलभरत से पंप द्वारा पानी को पाइपों के द्वारा मुख्य पंपिंग तक पहुंचाया जाएगा। वहां से ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा। इस तरह शहर को जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें