रोहतक। गुरुग्राम की कंपनी के इंजीनियर इंदिरा कॉलोनी निवासी सौरभ गुप्ता के मोबाइल फोन को हैक कर साइबर ठगों ने 2.70 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सौरभ ने बताया कि 25 मई को उसके खाते से 1,75,000 रुपये कटने का मैसेज आया। किसी ने उनका मोबाइल फोन हैक करके ई-गिफ्ट कार्ड खरीद लिए। इसके अलावा 25 मई को 95,000 रुपये निकाल लिए शिकायतकर्ता ने बताया कि सुनील कुमार सैनी और राजस्थान ग्रामीण बैंक स्थित अकाउंट में राशि गई है। ब्यूरो