फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चैंबर में वकील के मुंशी के बैग से छह हजार रुपये चोरी

Mon, 01 Jun 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला अदालत में वकील विजय कौशिक के चैंबर नंबर 155 से मुंशी के बैग से 6 हजार रुपये चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में आर्य नगर थाने में घरौठी गांव के युवक मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विजय कौशिक ने बताया कि 27 मई को मुंशी विनय ने बताया कि उसके बैग से 6 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। उन्होंने चैंबर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो दोपहर 12.09 बजे युवक चैंबर में आया और रुपये निकाल कर जेब में डाल लिए। बाद में पता चला कि युवक घरौठी निवासी मोहित है जो एक अन्य वकील का क्लाइंट है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें