रोहतक। कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। जिले में वीरवार को 27 केस मिले। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 173 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। जबकि 27 केसों की पुष्टि हुई है। इसके चलते अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 173 हो गई है। विभाग ने वीरवार को 300 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 234 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत व सुधार की दर 97.65 प्रतिशत रही।