फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 250 वकीलों आपत्ति दर्ज कराई, एक सप्ताह में पूरी होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में मतदाता सूची को लेकर हुए विवाद के बीच चुनाव प्रचार तेज हो गया है। 28 फरवरी को वकील बार काउंसिल की ओर से जारी पहचान पत्र या आधार कार्ड दिखाकर वोट डाल सकेंगे। साथ ही मतदाता सूची से मना कटने पर 250 वकीलों ने आपत्ति दर्ज कराया है। एक सप्ताह में चुनाव अधिकारी पात्र वकीलों के नाम बार काउंसिल की अनुमति से जोड़ देंगे।
विज्ञापन

बार काउंसिल की ओर से हर साल जिला बार का चुनाव कराया जाता है। प्रधान प्रधान के लिए निवर्तमान प्रधान अरविंद श्योराण व दीपक हुड्डा के बीच है। हुड्डा बार के निवर्तमान महासचिव हैं। दोनों पक्षों ने प्रचार तेज कर दिया है, क्योंकि मतदान में मात्र एक सप्ताह के करीब का समय बचा है। पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो अरविंद के लिए जोर लगा रहे हैं। उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए भी प्रत्याशी वकीलों के बीच अपना जोर लगा रहे हैं। वोट के लिए 3536 वकीलों ने शपथ पत्र व फीस जमा कराई थी। जांच में चार सदस्यीय चुनाव कमेटी ने 1200 से ज्यादा वोट काट दी थी। बाद में पत्र जारी करके 19 फरवरी तक आपत्ति मांगी थी।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
प्रधान अरविंद श्योराण व दीपक हुड्डा
उप प्रधान सुशीला देशवाल, संदीप खत्री, अभिजीत चौधरी व अजय ओहल्याण
महासचिव हर्षवर्धन मलिक, राजकरण पंघाल व कर्ण सिंह नारंग।
सह सचिव साक्षी लांबा, डिंपल व ज्योति
लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल कुमार, मंजीत सिंह दाहिमा, अशोक व साहिल सिंह।

मतदाता सूची को लेकर 19 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। 250 के करीब वकीलों ने लिखित में आपत्ति दर्ज करवाई हैं। सभी आपत्तियों की गहराई से जांच कर रहे हैं। पात्र वकीलों की बार काउंसिल से अनुमति के बाद वोट जोड़ दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट प्रदीप मलिक, चुनाव अधिकारी जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें