रोहतक। पालिका कॉलोनी में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई। इसमें 20 से 25 झुग्गियां जल गईं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आग लगने के समय झोपड़ियां खाली थीं।
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग इतनी भीषण थी कि उसने तेजी से झोपड़ियों को अपनी चपेट में लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां से झुग्गी-झोपड़ियों उठाकर कहीं और ले जाया जाए।
देर रात पालिका कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली थी। लगभग 20 से 25 झोपड़ियां जल गई हैं। हालंकि, यह खाली थीं। पुलिस आग लगने की जांच कर रही है। -एएसआई निकेश, चौकी इंचार्ज, अनाज मंडी