चरखी दादरी। जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने रोहतक के निंदाना गांव निवासी अमरजीत उर्फ अमर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को स्पेशल स्टाफ की एक टीम हेड कांस्टेबल मंजीत, ईएचसी विकास, सिपाही दीपक, सिपाही प्रदीप गांव सांकरोड बस अड्डे के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया। बाइक के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने यह बाइक गांव सुंदरपुर रोहतक रोड से चोरी की थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दादरी सदर थाने में भी जनवरी 2022 में चोरी का मामला दर्ज है। पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद