फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मिनट, 35 एमएम बारिश, गर्मी से राहत, जलभराव बनी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी से परेशान लोगों को रविवार सुबह हुई 35 एमएम बारिश से राहत मिली। वहीं, शहर में जल निकासी की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया, वाहन चालक परेशान होते नजर आए। वहीं बच्चों ने गर्मी में बारिश का आनंद उठाया। रविवार सुबह 25 मिनट हुई बारिश ने शहर के निचले इलाकों के अलावा विभिन्न स्थानों पर जलभराव जैसी स्थिति हो गई। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण कई कॉलोनियों में घरों में पानी घुस गया। छोटूराम चौक और मेडिकल मोड़ आदि कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया, इसकी कई घंटे बाद निकासी हुई। छोटूराम चौक से गुजरने वाले दोपहिया वाहन सड़क पर ही बंद हो गए।
विज्ञापन

बाहरी क्षेत्र में रहा बुरा हाल
सीवर ओवरफ्लो होने के कारण शहर के बाहरी क्षेत्र व मुख्य कॉलोनियों में बुरा हाल रहा। यहां बारिश रुकने के एक घंटे बाद पानी की निकासी हो पाई। छोटूराम चौक, शांतमई चौक, मेडिकल मोड़, हुड्डा कॉम्प्लेक्स, गोकर्ण चौकी एरिया, तहसील, सेक्टर-एक, सेक्टर-दो, सेक्टर-तीन में पानी की निकासी नहीं हुई।
आज और कल बारिश के आसार
लाइव वेदर ऑफ इंडिया एनजीओ के सीईओ नवदीप दहिया ने बताया कि 14 व 15 जून को भी बारिश होने की संभावना है। इन दो दिनों में अच्छी बारिश होगी, इससे तापमान में गिरावट आएगी। इसका लाभ किसानों को भी मिलेगा। रविवार को बारिश के चलते न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जलभराव के स्थान पर अधिशासी अभियंता को पंप लगाने के आदेश कर दिए गए हैं। दो-तीन दिन में चिह्नित स्थानों पर पंप लग जाएंगे ताकि बारिश होने के बाद तुरंत पानी की निकासी हो सके।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
- छोटूराम चौक समेत तीन स्थानों पर जलभराव हुआ है। इसकी वजह झज्जर रोड पर पाइप बदलने का काम होना है। 30 जून तक काम पूरा करवा दिया जाएगा। इसके बाद जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन

- राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें