फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 25 मेधावियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Sun, 09 Nov 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
61...गांव बांलद में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते रविंद्र मैमोरियल वैलफेय
विज्ञापन
रोहतक। रविंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को 25 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोसाइटी के प्रधान डाॅ. देवेंद्र सिंह बालंद ने बताया कि गांव बालंद में सोसाइटी की 38वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित शिवचरण ने की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष सरकारी स्कूलों के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। बोर्ड की कक्षा में प्रथम आने वाले राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालंद से सीमा, हिमांशी व रूदर, सुडाना से शिवम, वर्षा व मायना से कीर्ति, निशा व गरनावठी से रितिका, भूमित, ककराना से हर्षिका, हर्ष, सुनारिया से निका, यशिका, गांव करौथा से खुशी, स्वीटी व कबूलपुर से काजल, डीघल से आशु, आशीष व तन्नु सम्मानित को किया गया। इस दौरान 60 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री सहित ड्रेस, जर्सी और जूते वितरित भी किए गए। इस मौके पर डाॅ. राजबीर सिंह, एडवोकेट नवीन बड़क, सतीश नंबरदार बालंद और आंनद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें