रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिले में गत मंगलवार तक 247925.89 मीट्रिक टन गेहूं और 25457 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। मंगलवार को जिला में 13002.07 मीट्रिक टन गेहूं और 586.06 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई।
मंगलवार तक जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों में 247925.89 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इसमें से कलानौर साइलो में अब तक 11097.34 मीट्रिक टन, किलोई में 20417 मीट्रिक टन, लाखनमाजरा में 20832 मीट्रिक टन, मदीना में 12689.20 मीट्रिक टन, महम मंडी में 50053.20 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 78942.30 मीट्रिक टन, सांघी में 16209.75 मीट्रिक टन व सांपला मंडी में 37685.10 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। जिला प्रशासन की ओर से सभी मंडियों या खरीद केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। किसानों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। जिले में 25457 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। इसमें से कलानौर मंडी में 9191.47 मीट्रिक टन, महम मंडी में 9525.88 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 2472 मीट्रिक टन और सांपला मंडी में 4267.65 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।