झज्जर। श्रीमद्भागवत कथा कल्प वृक्ष के समान है, जो मनुष्य की सारी मनोकामनाओं को पूरा करती है। मेन बाजार स्थित पंजाबी धर्मशाला के शहीद मदन लाल ढींगरा हाल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य उपेंद्र कृष्ण ने कहा कि माताओं की कृपा से धर्म कार्य में आगे बढ़ते हैं, जो श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान कर लेता है, उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है।
कथा के दौरान कथा वाचक ने सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है, लगे कुटिया भी दुल्हन सी, मेरे सरकार आये है..मधुर भजनों का रसपान कराया, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भागवत परिवार नाम संकीर्तन समिति झज्जर द्वारा महंत परमानंद गिरी महाराज के सानिध्य में पंजाबी धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ पूरे विधिविधान से हुआ। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व सिद्ध बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से लेकर पंजाबी धर्मशाला तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सनातन धर्म वरिष्ठ स्कूल, नुक्कड़ वाले हनुमानजी, चौपटा बाजार, मेन बाजार से होते हुए कथा स्थल पंजाबी धर्मशाला पहुंची। कलश यात्रा में रविंद्र सोनी मुख्य यजमान श्रीमद्भागवत कथा को सिर पर शिरोधार्य कर आगे और उनके पीछे सौभायवती महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। इस मौके पर चिमन लाल, शिव कुमार, रवि गुप्ता, मनोज तलवार, खाटू श्याम मंदिर के पंडित विनय कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे।
जो श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान कर लेता है, उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है।। भागवत परिवार नाम संकीर्तन समिति झज्जर द्वारा महंत परमानंद गिरी महाराज के सानिध्य में पंजाबी धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ पूरे विधिविधान से हुआ। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व सिद्ध बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से लेकर पंजाबी धर्मशाला तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सनातन धर्म वरिष्ठ स्कूल, नुक्कड़ वाले हनुमानजी, चौपटा बाजार, मेन बाजार से होते हुए कथा स्थल पंजाबी धर्मशाला पहुंची। कलश यात्रा में रविंद्र सोनी मुख्य यजमान श्रीमद्भागवत कथा को सिर पर शिरोधार्य कर आगे और उनके पीछे सौभायवती महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। इस मौके पर चिमन लाल, शिव कुमार, रवि गुप्ता, मनोज तलवार, खाटू श्याम मंदिर के पंडित विनय कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे।