रोहतक। साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में किला मोहल्ला निवासी मोहित अरोड़ा ने बताया कि 2 अक्तूबर को उसके मोबाइल फोन पर शाम 5:25 बजे मैसेज आया। उसमें लिखा हुआ था कि आपकी कार का चालान पेंडिंग है। भुगतान व समीक्षा के लिए नीचे लिंक दिया हुआ था। उसने असली चालान समझकर इस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसके फोन पर ओटीपी आने लगे। उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1.62 लाख से बढ़ाकर 3.29 लाख कर दी गई। थोड़ी देर बाद दूसरे क्रेडिट कार्ड से 50 हजार निकालने का अलर्ट आया। उसने तुरंत दोनों क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाए। उसने जब बैंक अकाउंट की जांच की तो पता चला कि कार्ड ब्लॉक होने से पहले उसके दोनों क्रेडिट कार्ड से 2.45 लाख रुपये निकाले गए हैं। ब्यूरो