फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: माहेश्वरी भवन में 24 जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक

विज्ञापन
-फोटो 81 : कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व माहेश्वरी महासभा पदाधिकारी। स्रोत सभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सावन माह में माहेश्वरी भवन में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। पंडित त्रिलोक के मंत्रोच्चार के बीच 24 जोड़ों ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और परिवार, समाज की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में महासभा अध्यक्ष राजीव सोमानी, सचिव विकास माहेश्वरी, सतीश माहेश्वरी और हरियाणा-पंजाब प्रदेश संगठन मंत्री अनिल माहेश्वरी ने पंडित त्रिलोक का स्वागत किया। महिला अध्यक्षा कुसुम माहेश्वरी (भुराड़िया), सचिव माधुरी सारडा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी चांडक और संगठन मंत्री संजना माहेश्वरी ने सभी 24 जोड़ों का पटका पहनाकर सम्मान किया। हर-हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद और ठंडाई वितरित की गई। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। अध्यक्षा कुसुम भुराड़िया और सचिव माधुरी सारडा ने सभी श्रद्धालुओं व सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें