फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईटीआई कलानौर में 230 और रोहतक में 114 आवेदन आए, 20 तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10सीटीके31...रोहतक ​स्थित आईटीआई में आवेदन भरवाते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश व जिले की सभी आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 20 जून तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन और आईटीआई में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को साइट न चलने की वजह से विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 2 बजे साइट चलने के बाद विद्यार्थियों ने आवेदन किए। जिले की 11 आईटीआई में 4352 सीटों पर दाखिला होना है।
आईटीआई किलोई में 15, आईटीआई हसनगढ़ में 110 व आईटीआई कलानौर में 230 आवेदन आ चुके हैं। आईटीआई में 6 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी व 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई रोहतक में अबतक 5 ट्रेडों में 114 आवेदन आए हैं। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटिंग व प्रोग्राम असिस्टेंट में 67, स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक में 37, फूड प्रोडक्शन में 3, कैटरिंग व हॉस्पिटैलिटी असिस्टेंट डुअल में 5 व फिजियोथेरेपी तकनीशियन में दो आवेदन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें