फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय महराणा के युवक की मौत

विज्ञापन
19-सन्नी । फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। सांपला में गिझी रोड पर फ्लाईओवर पर कार ने बुधवार की रात करीब एक बजे बाइक सवार महराणा निवासी सन्नी की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में सन्नी की मौत हो गई। सांपला थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव महराणा गांव निवासी मोहित ने बताया कि वह अपने साथी विनय, मोखरा निवासी अंकित के साथ मारुति प्लांट खरखौदा में नौकरी करते हैं। बुधवार रात को 12 बजे छुट्टी के बाद बाइक पर घर आ रहे थे।
वह अपने दोस्त विनय के साथ बाइक पर था जबकि सन्नी अलग बाइक पर लौट रहा था। जब वे गिझी फ्लाईओवर पर पहुंचे तो कार ने सन्नी की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह लोहे की ग्रिल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मुंह व नाक से खून आने लगे। वे तुरंत पीजीआई में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
परिवार का इकलौता बेटा था सन्नी
पीजीआई डेड हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सन्नी के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। उसकी एक बहन है। एक माह पहले ही वह मारुति प्लांट खरखौदा में नौकरी लगा था। रात को वापस लौटते समय हादसे में जान चली गई। हादसे से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें