नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व महिला आईटीआई में मंगलवार को फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले किए गए। फिजिकल काउंसलिंग की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। अब भी महिला आईटीआई में करीब 50 प्रतिशत व पुरुष आईटीआई में करीब 23 प्रतिशत सीट रिक्त हैंं। प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में अधिकतर छात्र दाखिला ले चुके हैं। वहीं रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसलिंग के तहत किए जा रहे हैं। रिक्त सीट पर दाखिले के इच्छुक छात्र- छात्राएं फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।