रोहतक। सावन कृपाल रूहानी मिशन की गोहाना रोड स्थित शाखा ने रविवार को कृपाल आश्रम में पीजीआई व रेडक्राॅस सोसाइटी के सहयोग से 31वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 220 लोगों ने रक्तदान किया। पहले ब्लड डोनेट करने वालों का पंजीकरण कर उनके बीपी, वजन व ब्लड ग्रुप की जांच की गई। मिशन के प्रवक्ता अरुण ने बताया किया सावन कृपाल रूहानी मिशन की तरफ से समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि जरूरतमंद लोगों को रक्त की पूर्ति हो सके। संवाद