14सीटीके01... गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार शिवाजी कॉलोनी में लगाए गए निशुल्क नेत्र जांच शिविर में
रोहतक। एक निजी आई सेंटर की ओर से गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार शिवाजी कॉलोनी में निशुल्क नेत्र जांच व दवा वितरण शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के पूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी डाॅ. दिनेश शर्मा ने बताया कि शिविर में 239 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 22 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। मोतियाबिंद के मरीजों को आगामी उपचार के लिए रेफर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अश्वनी वशिष्ठ ने की। इस मौके पर राजन वधवा, डाॅ. स्तुति, तिलक धवन, प्रभ सिंह, राजेश सुनारिया, गुरुद्वारा प्रधान राजेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, जगत सिंह गिल, योगेश कालड़ा, विक्रांत बतरा, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो