फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 22 एक्टिव मरीज, 60 साल के बुजुर्ग ने गंवाई जान

विज्ञापन
22 active patients of corona in district, 60 years old man lost his life
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 22 रह गई है। शुक्रवार सोनीपत रोड पर एक युवक व एक बुजुर्ग व्यवसायी को कोरोना संक्रमण मिला है। इसके साथ ही आंबेडकर नगर के 84 साल के बुजुर्ग ने कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह बगैर मास्क बाहर न जाएं, सभी के सहयोग से कोरोना संक्रमण की चेन को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12286 हो गया है। शुक्रवार को दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अभी तक जिले में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 12110 हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 154 हो गई है। विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.57 प्रतिशत है और रिकवरी रेट 98.56 प्रतिशत चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिले में अभी तक 268770 लोगों की कोरोना जांच करवा चुका है। शुक्रवार देर सायं तक आठ मरीज अस्पताल में उपचाराधीन रहे और 14 मरीज होम आइसोलेशन में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें