फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले के 21,806 अभ्यर्थी 83 केंद्रों पर देंगे पात्रता परीक्षा

Tue, 15 Jul 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 व 27 जुलाई को सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) का दो शिफ्टों में आयोजन किया जाना है। इसमें जिले के 21,806 अभ्यर्थी 83 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सीईटी के लिए 83 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 68 केंद्र रोहतक शहर, 8 केंद्र कलानौर व 7 केंद्र महम में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को सीईटी की तैयारियों के लिए अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। नरेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा को नकल रहित संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सरकार सीईटी के सुचारु आयोजन के लिए गंभीर है।
बैठक में संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 26 व 27 जुलाई को प्रातःकालीन व सायंकालीन दो शिफ्टों में करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

रोहतक में 68 केंद्रों पर 18266 परीक्षार्थी, कलानौर में 8 परीक्षा केंद्रों पर 1840 परीक्षार्थी व महम में 7 परीक्षा केंद्रों पर 1700 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन सभी केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं व प्रबंध किए जाएं। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली व्यवस्था, बेंच, रैंप, व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई जाए ताकि परीक्षा में परीक्षार्थियों को असुविधा न हो।
केंद्रों तक आने-जाने के लिए ई-रिक्शा व ऑटो की उपलब्धता के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि चालक अतिरिक्त किराया न वसूलें। सीईटी के दृष्टिगत हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। केंद्रों में बेंच के अलावा दीवार घड़ी का प्रबंध किए जाए। रेडक्रॉस के माध्यम से व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई जाएगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों की मदद के लिए रेडक्रॉस के वाॅलंटियर भी तैनात रहेंगे।
इस मौके पर सांपला के उपमंडलाधीश उत्सव आनंद, परिवहन प्राधिकरण की सचिव मेजर गायत्री अहलावत, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक, परिवहन महाप्रबंधक विपिन कुमार, आयुक्त के ओएसडी शुभम, पुलिस उपाधीक्षक ऋषभ सोढ़ी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी महेश भारद्वाज व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें