सांपला में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद
सांपला। मंगलवार को सांपला में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल और जिला परिषद अध्यक्ष मंजू हुड्डा ने इसका नेतृत्व किया। सैकड़ों लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा पूर्व अध्यक्ष पूजा इंदौरा के कार्यालय से शुरू होकर सर छोटू राम की प्रतिमा पर संपन्न हुई। शहीद रायसिंह की प्रतिमा पर भी फूल चढ़ाए गए। सतीश नांदल ने कहा कि अगस्त देशभक्तों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। मंजू हुड्डा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना और उनकी कुर्बानी युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। ब्लॉक समिति अध्यक्ष टीनू खत्री, मंडल अध्यक्ष कपिल खत्री और पूजा इंदौरा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। संवाद